Download Image

बहुत समय पहले की बात है एक शिल्पकार एक मूर्ति बनाने के लिए किसी जंगल में पत्थर ढूंढने के लिए गया। वहां उसे मूर्ति बनाने के लिए एक बहुत अच्छा पत्थर मिल गया।

 

वो पत्थर लेके वापस घर आते वक्त रास्ते में से एक ओर पत्थर साथ उठा लाया। घर आकर उसने अच्छे वाले पत्थर को मूर्ति बनाने के लिए हथौड़ी और छेनी से उस पत्थर पर कारीगरी करने लगा।

 

जब शिल्पकार की छेनी और हथौड़ी से पत्थर को चोट लगने लगी तो पत्थर ने दर्द से कराहते हुए शिल्पकार से बोला, “अरे भाई मेरे से यह दर्द सहा नहीं जाता, ऐसे तो मैं बिखर जाऊंगा। तुम किसी और पत्थर की मूर्ति बना दो ना प्लीज़।”

 

उस पत्थर की बात सुनकर शिल्पकार को दया आ गई। उसने उस पत्थर को छोड़कर दूसरे पत्थर की गढ़ाई करनी शुरू कर दी। दूसरे पत्थर ने कुछ भी नहीं बोला। शिल्पकार ने थोड़े ही समय में एक प्यारी सी भगवान की मूर्ति बना दी।

 

पास के गांव के लोग तैयार मूर्ति को लेने के लिए आए। मूर्ति को लेकर निकलने वाले थे लेकिन उन्हें ख्याल आया कि नारियल फोड़ने के लिए भी एक पत्थर की जरूरत होगी तो वहां पर रखा पहले वाला पत्थर भी उन्होंने अपने साथ ले लिया।

 

मूर्ति को ले जाकर उन्होंने मंदिर में सजा दिया और पहले वाले पत्थर को भी सामने रख दिया।

 

मंदिर में जब भी कोई व्यक्ति दर्शन करने आते तो मूर्ति पर फूल माला चढ़ाते, दूध से नहलाते और उसकी पूजा करते। और सामने वाले पत्थर पर नारियल फोड़ते हैं।

 

अब पहले वाले पत्थर को हर रोज दर्द सहना पड़ता था।

 

उसने मूर्ति वाले पत्थर से कहा,”तुम्हारे तो मजे है। रोज फूल माला से सजते हों, रोज तुम्हारी पूजा होती हैं। मेरी तो साला किस्मत ही खराब हैं। रोज लोग नारियल फोड़ते हैं और मेरे को दर्द सहना पड़ता है।”

 

पहले वाले पत्थर की बात सुनकर मूर्ति बने पत्थर ने कहा,”देख दोस्त अगर उस दिन तूने शिल्पकार के हाथ का दर्द सहा होता तो आज तुम्हें यह दिन नहीं देखना पड़ता और तुम मेरी जगह पर होते। लेकिन तुमने तो थोड़े से समय के दर्द को ना सहकर आसान वाले रास्ते को चुना। अब तुम उसका नतीजा भुगत रहे हो।

 

शिक्षा:

हमारे जीवन में भी कई कठिनाइयां आती है। बहुत सारा दर्द भी झेलना पड़ता है। लेकिन हमें इनसे डरकर पीछे नहीं हटना है, इनका डटकर मुकाबला करना है। यह विपरीत परिस्थितियां हमें और ज्यादा मजबूत बनाएगी। जिससे हम अपनी मंजिल के और ज्यादा करीब पहुंच जाएंगे।

तो अब जब भी आपके जीवन में विपरीत परिस्थितियां आए तो समझ लो कि आसमान छूने का वक्त आ गया है। कमर कस लो और डट के सामना करो, खूब कड़ी मेहनत करो और अप Continue reading

0



Download Image

Struggle से कभी डरना नहीं चाहिए, क्योंकि ये भी एक कहानी है जो Successful होने के बाद सबको बतानी है।

User Profile Picture -------------





Download Image

एक बार की बात हैं एक शहर में एक बहुत ही मशहूर चित्रकार रहता था।

 

एक दिन उस चित्रकार ने एक बहुत खूबसूरत तस्वीर बनाई और उसे शहर के बीच चौराहे पर लगा दिया और नीचे लिखा कि जिसको जहाँ भी इस तस्वीर में कोई कमी नजर आये तो वो वहाँ निशान लगा दे।

 

जब शाम को चित्रकार वापस वहां गया और तस्वीर देखी। वो स्तब्ध रह गया क्योंकि उसकी पूरी तस्वीर निशानों से ख़राब हो चुकी थी।

 

उसे यह सब देखकर बहुत दुख हुआ।

 

उसे कुछ भी समझ नहीं आ रहा था कि अब वो क्या करे। वह दुःखी बैठा हुआ था।

 

तभी चित्रकार का एक दोस्त वहाँ से गुजरा।

 

उसके दोस्त ने पूछा,”दोस्त क्या हुआ, इतना दुखी क्यो बैठे हो।”

 

तब चित्रकार ने सारी घटना दोस्त को बता दी।

 

तब दोस्त ने कहा,”एक काम करो कल एक ओर तस्वीर बनाना और उस पर लिखना कि जिसको भी इस तस्वीर मे जहाँ कहीं भी कोई कमी दिखे, उसे सही कर दे।”

 

अगले दिन चित्रकार ने ऐसा ही किया।

 

उस शाम को जब उसने अपनी तस्वीर देखी तो उसने देखा कि तस्वीर पर किसी ने कुछ नहीं किया, तस्वीर वेसी की वेसी थी।

 

अब चित्रकार संसार की रीति समझ चुका था। वह जान गया कि “कमी निकालना, निंदा करना, दुसरो की बुराई करना आसान हैं लेकिन उन कमियों को दूर करना अत्यधिक कठिन होता हैं।”

 

दोस्तो हमे अपनी एनर्जी को दूसरों की बुराई करने में या उनमे कमिया निकलने में बर्बाद नही करना चाहिए। अपनी एनर्जी को रचनात्मक कार्यो में लगाये।

 

अगर कमिया निकालनी ही है तो अपनी कमिया निकालो ओर उन्हें दूर करने का प्रयास करो।

1



Download Image
0



Download Image
1



Download Image

 

दो परिवार एक दूसरे के पड़ोस में ही रहते थे। एक परिवार हर वक्त लड़ता था जबकि दूसरा परिवार शांति से और मैत्रीपूर्ण रहता था।

 

एक दिन, झगड़ालू परिवार की पत्नी ने शांत पडोसी परिवार से ईर्ष्या महसूस करते हुए अपने पति से कहा, “अपने पडोसी के वहा जाओ और देखो की इतने अच्छे तरीके से रहने के लिए वो क्या करते हैं।”

 

पति वहा गया, और छुप के चुपचाप देखने लगा।

 

उसने देखा कि एक औरत फर्श पर पोछा लगा रही हैं। अचानक किचन से कुछ आवाज आने पर वो किचन में चली गई।

 

तभी उसका पति एक रूम कि तरफ भागा। उसका ध्यान नहीं रहने के कारण फर्श पर रखी बाल्टी से ठोकर लगाने के कारण बाल्टी का सारा पानी फर्श पर फेल गया।

 

उसकी पत्नी किचन से वापिस आयी और अपने पति से बोली, “आई एम सॉरी, डार्लिंग। यह मेरी गलती थी कि मेने रास्ते से बाल्टी को नहीं हटाया।”

 

पति ने जवाब दिया, ” नहीं डार्लिंग, आई एम सॉरी। क्योकि मेने इस पर ध्यान नहीं दिया।”

 

झगड़ालू परिवार का पति जो छुपा हुआ था वापस घर लोट आया। तो उसकी पत्नी ने पडोसी की खुशहाली का राज पूछा।

 

पति ने जवाब दिया, “उनमे और हम में बस यही अंतर हैं कि हम हमेशा खुद सही होने कि कोशिश करते हैं… एक दूर को गलती के लिए जिम्मेदार ठहराते हैं। जबकि वो हर चीज़ के लिए खुद जिम्मेदार बनते हैं और अपनी गलती मानने के लिए तैयार रहते हैं।”

 

दोस्तों एक खुशहाल और शांतिपूर्ण रिलेशन के लिए जरुरी हैं कि हम अपने अहंकार(Ego) को साइड में रखे और अपने स्वयं के हिस्से के लिए व्यक्तिगत ज़िम्मेदारी को ध्यान में रखे।

 

एक दूसरे को दोषी ठहराने से दोनों का नुकसान होता हैं और अपने रिलेशन भी खराब हो जाते हैं।

दोस्तों परिवार में दूसरे की जीत भी अपनी जीत होती हैं। अगर हम बहस करके दूसरे सदस्य को नीचा दिखा दे, ये उसकी हार नहीं बल्कि आपकी हार हैं।

 

इसीलिए परिवार को तोडना नहीं जोड़ना सीखे, ऐसा करने से आप एक खुशहाल और शांति पूर्ण परिवार का हिस्सा बन जायेंगे।

1



Download Image

माफ़ी की रेत

 

दो दोस्त एक रेगिस्तान से गुजर रहे थे।

 

बीच रास्ते में किसी बात पर उनमे कहासुनी हो गयी। एक दोस्त ने दूसरे दोस्त को थप्पड़ मार दिया।

 

जिस दोस्त को थप्पड़ मारा, उस दोस्त के दिल पर चोट लग गयी। लेकिन उसने कुछ नहीं कहा, उसने रेत पर लिखा, “आज मेरे दोस्त ने मेरे को थप्पड़ मारा।”

 

दोनों रेगिस्तान में चलते रहे, आगे उनको एक छोटा सा तालाब देखा।

 

दोनों वहा पर नहाने लगे। इतने में जिस दोस्त को थप्पड़ मारा था वो तालाब में पैर फिसलने के कारण डूबने लगा।

 

दूसरे दोस्त ने उसको बचा लिया। डूबने से बचने के बाद थोड़ा ठीक होने के पर, उसने पत्थर पर लिखा, “आज मेरे दोस्त ने मेरी जान बचायी।”

 

अब जिस दोस्त ने थप्पड़ मारा उसने दूसरे दोस्त से पूछा, “दोस्त मैंने जब तुम्हारा दिल दुखाया तब तुमने रेत पर लिखा और अभी तुमने पत्थर पर लिखा। ऐसा क्यों?”

 

दूसरे दोस्त ने जवाब दिया, “जब हमारा कोई दिल दुखाता हैं तो हमे रेत पर लिख देना चाहिए। ताकि माफ़ी की हवाएं इसे मिटा सके। लेकिन जब भी कोई हमारे लिए अच्छा करता हैं तो हमे इसे पत्थर पर लिखना चाहिए जहां से कोई भी हवा इसे मिटा नहीं सके।

1



Download Image
0



Download Image

 

संघर्ष प्रकृति का आमंत्रण हैं जो स्वीकार करता है वही आगे बढ़ता है!

0



Download Image

खुल जाएंगे सभी रास्ते तू रुकावटों से लड़ तो सही, सब होगा हासिल तू अपनी जिद पे अड़ तो सही!

 

1